घर से संचालित हो रहा था गैस रिफिलिंग सेंटर, ऑटो में भरते रंगे हाथों पकड़े गए
जबलपुर। पनागर के पड़ाव मोहल्ला में सोमवार को पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस भरने के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफिल कर रहे आरोपी को दबोचा और उसके पास से भारी मात्रा में रिफिलिंग सामग्री और सिलेंडर जब्त किए।
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पनागर थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि पड़ाव मोहल्ला निवासी बड्डू बर्मन, मोहित टेंट हाउस के सामने खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में अवैध रिफिलिंग का धंधा कर रहा है। इस खबर की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
मौके से भाग निकला ऑटो चालक, रिफिलर गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि एक शख्स इंडेन कंपनी के एलपीजी सिलेंडर को तौल कांटे पर रखकर, इलेक्ट्रिक मोटर पंप के जरिए ऑटो (नंबर MP 20 R 7411) में बड़े ही खतरनाक और लापरवाही भरे तरीके से गैस भर रहा था। पुलिस की गाड़ी देखते ही ऑटो चालक मौका पाकर फरार हो गया। हालांकि, गैस रिफिल कर रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया, जिसने अपना नाम बड्डू बर्मन बताया।
भारी मात्रा में अवैध उपकरण और सामान जब्त
सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस अवैध काम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 घरेलू गैस सिलेंडर (सटक और नोजल लगा हुआ), 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, एक इलेक्ट्रिक मोटर पंप (वायर सहित) और सवारी ऑटो को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय