साइकिल पर निकले जीतू, भोपाल तक करेंगे यात्रा
इंदौर: नीट-यूजी, सीबीएसई परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। सोमवार सुबह देश की सबसे स्वच्छ नगरी इंदौर से कांग्रेस की दो दिवसीय 'साइक्लोथॉन' यात्रा का शंखनाद हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान को आगे बढ़ाते हुए खुद साइकिल चलाकर इंदौर से राजधानी भोपाल तक का सफर तय कर रहे हैं।
इंदौर के आरएनटी मार्ग से यात्रा का आगाज
यह विरोध प्रदर्शन यात्रा सुबह करीब 8 बजे इंदौर के रवींद्रनाथ टैगोर (आरएनटी) मार्ग से रवाना हुई। शुरुआत में ही इस अभियान में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों और स्थानीय युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यह साइकिल यात्रा इंदौर से शुरू होकर देवास और सीहोर होते हुए भोपाल तक पहुंचेगी, जिसमें रास्ते के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में साइकिल सवार युवा और छात्र जुड़ते जाएंगे।
युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर फोकस
कांग्रेस के अनुसार, इस दो दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज को बुलंद करना है। विशेष रूप से नीट-यूजी जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों, बार-बार होने वाले पेपर लीक और युवाओं में व्याप्त बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। दो दिनों के इस सफर में पहले दिन का रात्रि विश्राम सीहोर जिले के आष्टा में तय किया गया है, जिसके बाद दूसरे दिन यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव भोपाल के लिए रवाना होगी।
निशुल्क शिक्षा और पारदर्शिता की मांग
यात्रा की शुरुआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की वकालत की। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में 'केजी से लेकर पीजी' (किंडरगार्टन से पोस्ट ग्रेजुएशन) तक सभी छात्र-छात्राओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली और पूरी तरह मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने और पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त लगाम लगाने की मांग की।

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज