पेक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रशासक और सांसदों ने संभाला मोर्चा
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) परिसर पहुंचकर ₹6,600 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने शहर के लिए कई सड़क, स्वास्थ्य और आवास संबंधी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। चंडीगढ़ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के समापन के बाद प्रधानमंत्री सीधे पंजाब के लिए रवाना होंगे।
मंच पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पीएम मोदी का अपना शहर है और यह उनकी लंबे समय तक कर्मभूमि रहा है, जहां उन्होंने संगठन और पार्टी के काम के लिए एक लंबा वक्त गुजारा है। देश के विकास का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। साल 2017 में पीएम की अगुवाई में ही देश की नई हेल्थ पॉलिसी तैयार की गई थी। उन्होंने अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि पहले देश में एक व्यापक (कॉम्प्रिहेंसिव) पॉलिसी थी, लेकिन अब हमारी नई नीति का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग बीमार ही न पड़ें, हमें इस दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे।
प्रशासक ने शाल और पेंटिंग भेंट कर किया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी को सम्मान के तौर पर एक खूबसूरत पेंटिंग और शाल भेंट की।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मंच पर पहुंचे दिग्गज
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जैसे ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा, सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद कर दी गई। एयरपोर्ट से सीधे पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचे। मंच पर उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और स्थानीय सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।
हरियाणा सीएम ऑफिस और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ आगमन से ठीक पहले एक संदेहास्पद और धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए। इस ईमेल में हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी भरे इस संदेश में कुछ स्कूलों के साथ-साथ जींद जिले का भी उल्लेख किया गया था। ईमेल के सामने आते ही पुलिस प्रशासन और तमाम सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। फिलहाल साइबर क्राइम टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि ईमेल के मुख्य स्रोत का पता लगाया जा सके।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन