प्रधानमंत्री जनमन योजना: सुकवरिया के परिवार को मिला सम्मान और स्वयं का पक्का मकान
रायपुर : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, कभी कठिनाइयों और अभावों से घिरा हुआ था। वर्षों तक उन्होंने अपने परिवार के साथ एक कच्चे और जर्जर मकान में जीवन बिताया। बरसात के मौसम में टपकती छत, गर्मी में असहनीय ताप और सर्दी में ठंडी हवाओं के बीच परिवार का जीवन बेहद कठिन था। हर मौसम अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आता था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए केवल एक सपना था।
समय बदला और प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत पात्रता मिलने पर उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार करने का रास्ता खोल दिया। उन्होंने पूरी लगन और उत्साह के साथ अपने नए घर का निर्माण कराया। आज उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत पक्के घर में रह रहा है।
नए घर ने केवल चार दीवारें ही नहीं दीं, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया एहसास भी दिया है। अब बरसात के दिनों में छत टपकने की चिंता नहीं रहती, बच्चों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के होती है और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर रहे हैं। घर में स्वच्छता, बेहतर रहन-सहन और सकारात्मक माहौल ने उनके जीवन की गुणवत्ता को पूरी तरह बदल दिया है।
श्रीमती सुकवरिया बताती हैं कि पहले उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं तेज बारिश या आंधी उनके कच्चे मकान को नुकसान न पहुंचा दे। आज वह चिंता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। अब उनके पास अपना मजबूत और सुरक्षित घर है, जो उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुका है। उनके चेहरे पर आत्मसंतोष और खुशी साफ दिखाई देती है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना सेे केवल एक घर का निर्माण नहीं हुआ। बल्कि सुकवरिया के परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया है।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी