धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
धार। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत व्यापक अभियान चलाया है। बीते 10 दिनों में विभागीय टीमों ने कार्रवाई करते हुए 187 मामले पंजीकृत किए हैं और 101 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान लगभग 29 लाख रुपये मूल्य की अवैध मदिरा जब्त की गई है।
सघन जांच और वाहनों की चेकिंग
कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशों तथा सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में ग्रामीण इलाकों, ढाबों और संदेहास्पद स्थलों पर एक साथ छापेमारी की गई। प्रमुख फोरलेन मार्गों पर रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत लाइसेंसी दुकानों से भी मदिरा के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
22 हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त
अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश देकर आबकारी अमले ने भारी मात्रा में कच्ची सामग्री नष्ट की है। अभियान के तहत 489 लीटर देशी मदिरा, 1,265 लीटर हाथभट्टी शराब, 25 लीटर ताड़ी, 132 लीटर विदेशी मदिरा, 346 लीटर बीयर तथा 22,000 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है।
तस्करी रोकने हेतु कड़ा रुख
अवैध परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सभी वृत्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्चिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, डॉ. निलेश नेमा, आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला सहित विभागीय अमला सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
विभाग की चेतावनी
सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी ने बताया कि जिले में फिलहाल जहरीली शराब से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी आबकारी दल पूरी तरह मुस्तैद है। अवैध कारोबार और तस्करी में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह दंडात्मक अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार