म्यांमार में बाढ़ से अब तक 113 लोगों की मौत, 64 लापता
यांगून । म्यांमार में व्यापक बाढ़ के कारण 113 लोगों की मौत हुई और 64 लापता हैं। म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ ने ने-पी-ता, काया राज्य, कायिन राज्य, बागो, मैगवे, मांडले इलाकों सहित मोन और शान राज्य तथा अयेयारवाडी क्षेत्र को प्रभावित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 सितंबर की शाम तक 72,900 से अधिक घर और 78,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, जिससे देश भर में 320,000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रय गृह में पनाह लेनी पड़ी।
सूचना टीम ने बताया कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और बचाव कार्य चला रही है। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास भी जारी है। रिपोर्ट में कहा गया हैं कि तूफान के बाद आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत हो गई और 230,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ने-पी-ता सहित देश भर में कुल 34 कस्बे बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल