17 लोग बीमार सत्यनारायण कथा का प्रसाद खाने से
नवादा। बिहार के नवादा में काशीचक प्रखंड के अनयपर गांव में बुधवार को सत्यनारायण स्वामी जी की पूजा का प्रसाद ग्रहण करने उपरांत करीब 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि लखन राम के घर सत्यनारायण स्वामी का पूजन था, जिसमें प्रसाद खाने के बाद घरवाले समेत पास पड़ोस के कुल सत्रह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पेट में लहर और दस्त से लोग परेशान हो गए।
इस संबंध में लखन राम ने बताया कि घर के 11 सदस्य हैं, जिसमें पांच वर्षीय निशांत कुमार, चार वर्षीय सुशांत कुमार, चार वर्षीय नंदनी कुमारी, 70 वर्षीय शांति देवी के अलावा छह अन्य लोग शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर प्रभारी डा. जिवेश कुमार, डा. अतुल हक अंसारी , एएनएम प्रिया भारती ,मंजू कुमारी उपस्थित थीं।
घटना की सूचना पाकर राजद नेता देवव्रत कुमार, पैक्स संघ जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सकलदेव सिंह प्रवीण यादव , सरवन यादव समेत दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हालचाल लिया। काशीचक प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जीवेश कुमार ने कहा कि फूड प्वॉइजिनंग जैसा मामला लग रहा है।
सूचना मिलते ही मेडिकल टीम गांव में पहुंची। सभी को प्राथमिक इलाज शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन