तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसकी पत्नी और बेटे को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, फिलमोन एक्का ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल दोपहर 3 बजे महेश एक्का 36 साल निवासी भेडीमुडा (अ) तेंदुपारा किसी काम के सिलसिले में मोटर सायकल क्रमांक CG-13-K-5002 TVS में सवार होकर अपनी पत्नी के और बेटे के साथ गया हुआ था।
जहां से वापसी के दौरान जब वे चौरंगा पतरापारा के बीच मेन रोड पर पहुंचे। तो पीछे की तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG-10-BW-9555 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन बाइक सवार पति पत्नी को जोरदार ठोकर मार दी।
इस घटना में बाइक सावर पति-पत्नी के अलावा उनके बेटे को गंभीर चोट लगने के अलावा उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों घायलों लैलूंगा सिविल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान महेश एक्का की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है।
बहरहाल, सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज