रेत के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने कई वाहन किए जब्त
महासमुंद में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने धड़ल्ले से चल रहे रेत केओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में नांदगांव के पास रेत से भरे 25 हाइवा वाहनों को रोककर वजन कराया गया, जिसमें वाहनों में क्षमता से अधिक रेत भरा हुआ पाया गया। जिसपर खनिज विभाग ने वाहनों को जब्त करते हुए चलानी कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को सौंपा दिया है। यदि वाहन मालिक चालान जमा नहीं करता तो मामला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि अभी रेत खदानों में खनन का परमिशन किसी भी रेत खदान को नहीं है। इसके बावजूद रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। साथ ही डंप किए गये रेत का क्षमता से अधिक परिवहन किया जा रहा है। इन ओवरलोड वाहनों से गांव की सड़कों की हालत भी खस्ता हो गई है। सरकार बदलने के बाद ग्रामीणों की इन्हीं शिकायतों को लेकर खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा