खुलेआम Amrish Puri ने इस सुपरस्टार की कर दी थी पिटाई
नई दिल्ली। अमरीश पुरी ने फैंस को इतनी यादगार फिल्में दी हैं कि आज भी स्क्रीन पर उन्हें देखकर ऐसा महसूस होता है कि वह हमारे बीच हैं। दिलवाले दुल्हनियां के बाबूजी हो या फिर मिस्टर इंडिया के मोगेम्बो या फिर मुझसे शादी करोगे के कर्नल, हर किरदार को उन्होंने इतनी खूबसूरती से जिया की देखने वाले देखते रह गए।
अपने अभिनय के अलावा अमरीश पुरी एक और चीज के लिए फेमस थे और वह था समय। अमिताभ बच्चन की तरह ही दिग्गज अभिनेता सेट पर टाइम पर पहुंच जाते थे और काम शुरू कर देते थे। हालांकि, एक बार ऐसा हुआ था जब अमरीश पुरी को एक सुपरस्टार के एटीट्यूड की वजह से 1 या 2 नहीं, बल्कि घंटे का इंतजार करना पड़ा था। जैसे ही सुपरस्टार सेट पर आया, अमरीश पुरी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सके और उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। कौन था वो सुपरस्टार जिसने अमरीश पुरी से खाई थी मार, पढ़ें थ्रो-बैक किस्सा:
बहस कर रहे सुपरस्टार को जब पड़ी थी अमरीश पुरी से मार
एक खबर के मुताबिक, अमरीश पुरी ने जिस सुपरस्टार को थप्पड़ जड़ा था, वह कोई और नहीं, बल्कि 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा थे। ये बात किसी से नहीं छुपी है कि गोविंदा को सेट पर लेट आने की आदत थी। उस वक्त उनका करियर इतने पीक पर था कि डायरेक्टर भी उनके आगे कुछ नहीं बोल पाते थे। उनका अनप्रोफेशनल बर्ताव हमेशा मीडिया हेडलाइंस में छाया रहा।
ऐसा ही एक बार ही हुआ, जब अमरीश पुरी और गोविंदा साथ में फिल्म कर रहे थे। 'मोगेम्बो' तो प्रोडक्शन के दिए समय के मुताबिक सुबह 9 बजे पहुंच गए। पूरी कास्ट एंड क्रू भी वहां मौजूद थी, लेकिन अपने स्टारडम का घमंड लिए गोविंदा 9 घंटे लेट यानी कि शाम को 6 बजे सेट पर आए। उनका लेट लतीफी बर्ताव देखकर अमरीश पुरी को काफी गुस्सा आया और दोनों ने बहस हो गई। कहा जाता है कि ये बहस इतनी बढ़ गई थी कि अमरीश पुरी ने उन्हें खींचकर थप्पड़ जड़ दिया था।
अमरीश पुरी संग काम करने में गोविंदा को होने लगी थी घबराहट
रिपोर्ट्स की मानें तो अमरीश पुरी से थप्पड़ पड़ने के बाद गोविंदा इतना दुखी हो गए थे कि उन्होंने कुछ समय तक दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने में घबराहट महसूस होने लगी थी। मीडिया में भी ये बात उछली, जिसके बाद दोनों पब्लिकली साथ नहीं दिखे।
हालांकि, बाद में दोनों सुपरस्टार्स ने अपने बीच के सभी गिले-शिकवे दूर किए। गोविंदा और अमरीश पुरी ने एक साथ फिल्म दो कैदी, दादागिरी और फर्ज की जंग जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक