IPL 2024 में पहली बार उतरे अर्जुन तेंदुलकर
आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन अहम बदलाव किए। अर्जुन तेंदुलकर को जसप्रीत बुमराह की जगह रिप्लेस किया गया।
अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2024 का पहला मैच खेलने उतरे। अपने पहले ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस पर भड़क गए। पहले ही ओवर में उन्हें विकेट मिलने वाला था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।
अर्जुन तेंदुलकर ने दिलाया स्टोइनिस को गुस्सा
दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर जब अपने स्पेल का पहला ओवर करने आए तो एक उनकी एक गेंद पर मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ एलबीडब्लू की एक जोरदार अपील की गई, लेकिन थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने सीधे बल्ले से डिफेंसिव शॉट खेला।
वीडियो वायरल
गेंद वापस अर्जुन के पास चली गई और फॉलोथ्रू में फील्ड कर स्टोइनिस की तरफ गुस्स से थ्रो करने का इशारा किया। अर्जुन की इस हरकत को देख स्टोइनिस गुस्से में मुस्कुराने लगे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
चोट की वजह से मैदान से हुए बाहर
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने दो ओवर जबरदस्त किए। इस दौरान लखनऊ के बल्लेबाजों को बांध के रखा। जब वह अपना तीसरा ओवर करने आए तो निकोलस पूरन ने पहली दो गेंदों पर दो लगातार सिक्स लगाए। हालांकि, तीसरी गेंद वह नहीं फेंक सके और पैर में चोट की वजह से वह मैदान से बाहर चले गए। नमन धीर ने यह ओवर पूरा किया।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा