कोच पर लगा आजीवन प्रतिबंध, अरशद नदीम की मुश्किलें बढ़ीं
पाकिस्तान के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इसका कारण है कि अरशद के कोच सलमान इकबाल पर पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (पीएएएफ) ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। कोच पर ये प्रतिबंध पंजाब एथलेटिक्स संघ के संविधान का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। अब सलमान किसी भी एथलेटिक्स गतिविधि में शामिल नहीं हो पायेंगे। इसके अलावा वह किसी भूमिका में भी भाग नहीं ले पायेंगे।
महासंघ के अनुसार इकबाल ने अगस्त में पंजाब एथलेटिक्स संघ के चुनाव कराकर नियमों को तोड़ा है। इसी के बाद एक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सलमान पर इकबाल पर आजीवन प्रतिबंध लगाने को कहा था। वहीं हाल ही में पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने भी इस कोच से टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरशद के खराब प्रदर्शन के लिए जवाब मांगा था।
सलमान कई वर्षों से अरशद नदीम के मुख्य कोच और मेंटर रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एथलीट को तैयार किया है पर अब उनकी सेवाएं अरशद को नहीं मिल पायेंगी।

सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान