यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारी सीजन में शुरू हुईं पूजा स्पेशल ट्रेनें
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दीपावली, दुर्गा पूजा और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई ‘पूजा स्पेशल ट्रेनों’ का संचालन शुरु किया है. जिससे रेल यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.
त्योहारी सीजन में चलेगी ये पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी सीजन में आम आदमी को कन्फर्म टिकट मिले, इसके लिए रेलवे इतवारी-जयनगर-इतवारी के बीच चार-चार फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इतवारी-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन इतवारी से 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को और जयनगर- इतवारी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन जयनगर से 18 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
यहां होगा ट्रेनों का ठहराव
इन ट्रेन का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशन में दिया गया है. इसी तरह इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल 13 व 20 अक्टूबर को प्रत्येक सोमवार को तथा शालीमार-इतवारी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शालीमार से 14 व 21 अक्टूबर को प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इसका ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है.

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा