श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा उलटफेर
कोलंबो । श्रीलंका के आम चुनावों में निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके हाथों बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। दिसानायके ने धमाकेदार जीत दर्ज की है और वह श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति होंगे। श्रीलंका में देश के 10वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 21 सितंबर को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती शनिवार शाम 5 बजे के बाद शुरू हुई। 1 करोड़ 70 लाख मतदाताओं में से करीब 75 फीसदी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नवंबर 2019 में हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हुए 83 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।
श्रीलंका के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके 52 प्रतिशत वोट के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 16 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साजिश प्रेमदासा 22 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रेमदासा एक बार फिर मुख्य विपक्षी नेता की भूमिका में दिखेंगे। बता दें कि 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला चुनाव है।
दिसानायके ने नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी माक्र्सवादी-झुकाव वाली जनता विमुक्ति पेरेमुना पार्टी भी शामिल है। बता दें कि 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में गोटबाया सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर जन विद्रोह हुआ था। प्रदर्शनकारी कोलंबो में राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे, जिसके बाद गोटबाया राजपक्षे को देश छोडक़र भागना पड़ा था। इस मुश्किल घड़ी में रानिल विक्रमसिंघे ने देश की बागडोर संभाली थी।

बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद