रोड्स द्वीप पर बोट हादसा: आठ प्रवासियों की मौत, 18 को बचाया गया
रोड्स द्वीप के पास प्रवासियों को ले जा रही स्पीडबोट पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 18 लोगों को बचा लिया गया है। ग्रीक तट रक्षक बलों ने इसकी जानकारी दी। यह घटना कांगो में लोगों से भरी एक नाव के फिमी नदी में पलट जाने के दो दिन के बाद घटी।
बता दें कि कांगो में मंगलवार, 18 दिसंबर को लोगों से खचाखच भरी एक नाव फिमी नदी में पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। नाव में सामान भी लदा हुआ था और मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा माई-एनडोम्बे प्रांत में इस साल का चौथा हादसा है। यह क्षेत्र नदियों से घिरा हुआ है और यहां के लोग नदी परिवहन पर निर्भर हैं।
इससे पहले, अक्तूबर में कांगो के पूर्वी हिस्से में एक अत्यधिक भरी हुई नाव डूबने से करीब 78 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जून में भी किंशासा के पास इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी। इस ताजा हादसे के बाद सरकार ने प्रांत में सुरक्षा बढ़ाने और नावों को बचाव उपकरणों से लैस करने का निर्णय लिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति