दीपिका का लेडी सिंघम के रूप में जोरदार रहा है प्रभाव
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में खुद को साबित किया है। इस फिल्म में उनका प्रभाव लेडी सिंघम के रूप में जोरदार रहा है। एक्ट्रेस के किरदार के इंट्रोडक्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है, कई लोगों ने स्क्रीन पर उनके मजबूत प्रेजेंस और पॉवरफुल परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है। दीपिका अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जानी जाती हैं, और उन्होंने शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इंटेंस दुनिया में बिना किसी दिक्कत के कदम रखा है। बता दें कि उन्होंने फ्रेंचाइजी में नई एनर्जी और एक मजबूत महिला किरदार शक्ति शेट्टी को इंट्रोड्यूस किया है। उनका आउटस्टैंडिंग एंट्री सीन अब हॉट टॉपिक बन गया है, जिसे देखते हुए फैंस उनकी डेरिंग परफॉर्मेंस और दूसरे किरदारों के साथ मजबूत केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। खासतौर पर अजय देवगन के फेमस किरदार बाजीराव सिंघम के साथ। बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद फैंस लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी को मेन किरदार के रूप में एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी को टैग करके लेडी सिंघम की कहानी को और आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट तक की है। ये देखना कमाल है कि चेन्नई एक्सप्रेस के बाद जहां रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने मीनम्मा को इंट्रोड्यूस किया था और वह एक यादगार किरदार बन गई। ऐसे में अब शक्ति शेट्टी के जरिए फिर से एक्टर और डायरेक्टर की इस जोड़ी ने एक और सक्सेसफुल प्रोडक्ट देकर सबको इंप्रेस कर दिया है। नेटिजन्स के प्यार के साथ-साथ क्रिटिक्स भी दीपिका पादुकोण की तारीफ कर रहे हैं।

बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद