डीएलएफ की बिक्री बुकिंग दो प्रतिशत घटकर 14,778 करोड़ हुई
नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 14,778 करोड़ रुपये रह गई। इसकी मुख्य वजह जनवरी-मार्च तिमाही में नरमी रही, जिसमें मजबूत आवास मांग के बावजूद कोई बड़ी परियोजना पेश नहीं की गई। वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग 15,058 करोड़ रुपये थी। निवेशकों की प्रस्तुति के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी जनवरी-मार्च तिमाही में डीएलएफ की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर घटकर 1,462 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में यह 8,458 करोड़ रुपये थी। डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य रूप से गुरुग्राम, मुंबई, गोवा और चंडीगढ़ ट्राई-सिटी में 1.16 करोड़ वर्ग फुट के नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। इनकी अनुमानित बिक्री क्षमता करीब 36,000 करोड़ रुपये है, जिनमें 33,000 करोड़ रुपये से अधिक लक्जरी हाउसिंग खंड की है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 9,870 करोड़ रुपये के मूल्य का 59 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पेश किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि