मशहूर अमेरिकी आर्टिस्ट डेविड एडवर्ड का 83 वर्ष की आयु में हुआ निधन
लोकप्रिय अमेरिकी आर्टिस्ट, ग्राफिक डिजाइनर डेविड एडवर्ड का निधन हो गया है। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिस्ट डेविड ने सोमवार को न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। डेविड के मित्र जोलिनो बेसेरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की।
डेविड एडवर्ड साल 1991 से 2002 तक बर्ड वार्नर ब्रदर्स क्रिएटिव सर्विसेज में सीनियर इलस्ट्रेटर रहे। उन्होंने लूनी ट्यून्स और हैना-बारबेरा के सभी पात्रों के लिए चित्र, पृष्ठभूमि और स्टाइल गाइड तैयार किए। उन्होंने 'हैरी पॉटर' फेम लेखिका जे.के रोलिंग के साथ भी काम किया। हैरी पॉटल की पहली तीन किताबों पर डेविड ने जे.के रोलिंग के साथ काम किया, जिससे बाद में इन किताबों पर बनने वाली फिल्मों के लिए एक विजुअल आधारशिला तैयार की जा सके।
डेविड के मित्र जोलिनो ने साझा किए पोस्ट में बताया है कि आर्टिस्ट का निधन निमोनिया के चलते हुआ। डेविड बर्ड पॉप कल्चर में मशहूर ग्राफिक आर्टिस्ट रहे। उन्होंने लोकप्रिय रॉक बैंड और ब्रॉडवे प्रस्तुतियों के लिए कलाकृतियां बनाईं। उन्होंने न्यूयॉर्क में फिलमोर ईस्ट के लिए रॉक प्रमोटर बिल ग्राहम के साथ मिलकर काम किया और मूल वुडस्टॉक फेस्टिवल के लिए एक पोस्टर डिजाइन किया।
डेविड का जन्म 4 अप्रैल, 1941 को क्लीवलैंड, टेनेसी में हुआ। उनकी परवरिश मियामी बीच, फ्लोरिडा में हुई। उन्होंने 1990 से अपना करियर शुरू किया और कई वर्षों तक न्यूयॉर्क के प्रैट इंस्टीट्यूट में आर्ट के टीजर रहे। फिर, लॉस एंजिल्स जाने के बाद उन्होंने मार्क टेपर फोरम और पासाडेना प्लेहाउस के अलावा अन्य स्थानों के लिए कलाकृतियां बनाईं।

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार