त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
Summer Skincare Tips: गर्मी का मौसम केवल तापमान नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह त्वचा की सहनशक्ति को भी चुनौती देता है। अब ऐसी भीषण गर्मी में हर किसी के पास एसी तो नहीं होता और सच कहें तो हर समय उसके भरोसे रहना भी सही नहीं। असली स्किन केयर वहीं है, जहाँ प्राकृतिक ठंडक, अनुशासन और सही घरेलू उपाय मिलते हैं।इस गर्मी में अगर आप भी अपनी स्किन को ठंडा रहना चाहते हैं तो ऐसे ऐसे असरदार और आसान तरीके जानें जो बिना एसी के भी आपकी त्वचा को ठंडक, नमी और चमक दे सकते हैं।
बिना एसी के भी त्वचा को ठंडा रखने के उपाय
ठंडा नहीं, संतुलित पानी पीएं
बहुत ठंडा पानी शरीर को राहत देता है, लेकिन स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए सामान्य या हल्का ठंडा पानी ही बेहतर है।
दिन में 2 बार हल्का फेस वॉश
बार-बार चेहरा धोना स्किन को और ऑयली बना देता है। सुबह और रात, बस यही नियम काफी है।
ठंडी पट्टी
रूमाल को ठंडे पानी में भिगोकर चेहरे पर रखें,यह स्किन को तुरंत शांत करता है।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
एलोवेरा प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है। रात में लगाने से स्किन को ठंडक और मरम्मत दोनों मिलती है।
धूप से बचाव सबसे जरूरी
छाया, दुपट्टा, छाता, ये पुराने तरीके आज भी सबसे प्रभावी हैं। सनस्क्रीन भी तभी काम करेगा जब आप धूप से सीधे बचाव भी करें।
आइस फेशियल करना चाहिए या नहीं?
अगर आइस फेशियल सही तरीके से किया जाए तो काफी फायदेमंद हो सकता है। जैसे,
- यह स्किन को तुरंत ठंडक देता है।
- पोर टाइट करने में मदद करता है।
- हल्की सूजन और पफीनेस कम करता है।
हालांकि गलत तरीके से आइस फेशियल करने से कई नुकसान भी संभव हैं। जैसे सीधे बर्फ लगाने से स्किन जल सकती है। संवेदनशील त्वचा में रैश या लालिमा हो सकती है। ज्यादा देर लगाने से केशिकाएं प्रभावित हो सकती हैं।
क्या है आइस फेशियल का सही तरीका
- बर्फ को कपड़े में लपेटकर लगाएं।
- 1-2 मिनट से ज्यादा नहीं लगाएं।
- रोज नहीं, हफ्ते में 2-3 बार ही करें।
घर पर ठंडक देने वाले फेस पैक
खीरा और दही फेस पैक
2 चम्मच खीरे का रस में 1 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह टैन हटाने और ठंडक देने में असरदार उपाय है।
गुलाब जल और चंदन
चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। त्वचा को ठंडा और फ्रेश रखता है
एलोवेरा और शहद
एक चम्मच एलोवेरा में कुछ बूंदें शहद की मिलाएं। ये फेसपैक ड्राय और जलती स्किन के लिए राहतमंद है।
आलू का रस
कच्चे आलू का रस चेहरे पर लगाएं। इससे सनबर्न और जलन में तुरंत आराम मिलती है।
तरबूज फेसपैक
तरबूज का गूदा सीधे त्वचा पर लगाएं। यह हाइड्रेशन और ग्लो दोनों देता है।
गर्मी में स्किन केयर की बड़ी गलतियां
- बार-बार फेस वॉश करना
- सनस्क्रीन छोड़ देना
- बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना
ये छोटी गलतियां ही स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल