पहली बार जापानी फाइटर जेट ने रूसी गश्ती जेट को चेताया
टोक्यो । जापान ने कहा है कि रूसी गश्ती फाइटर जेट ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। टोक्यो ने कहा है कि तीन बार रूसी जेट होक्काइडो के मुख्य द्वीप पर जापान के हवाई क्षेत्र में आए। इस पर जापानी जेट ने उन्हें चेताया और फ्लेयर्स का इस्तेमाल भी किया। ये पहली बार है जब जापान ने रूसियों को चेतावनी देने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया है। लड़ाकू जेट फ्लेयर्स यानी तेज रोशनी का इस्तेमाल विरोधी को वापस जाने के लिए कड़ी चेतावनी देने के तौर पर करते हैं। जापानी लड़ाकू विमानों ने पहले रूसी विमान के खिलाफ इस तरह की चेतावनी जारी नहीं की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी आईएल-38 सैन्य गश्ती विमान ने उत्तरी द्वीप होक्काइडो के पास तीन बार जापानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। इस पर जापान ने रेडियो संदेशों के माध्यम से विमान को चेतावनी देकर लड़ाकू विमानों को भेजा। तीसरी बार रूसी जेट के हवाई क्षेत्र में आने पर जापानी एयरक्राफ्ट ने फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया। जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि हवाई घुसपैठिए के खिलाफ फ्लेयर्स का यह पहला प्रयोग था।
हयाशी ने कहा कि जापान ने घुसपैठ के विरोध के लिए राजनयिक तरीका भी अपनाया है। रूस की स्टेट मीडिया ने इस घटना पर कोई रिपोर्ट नहीं की है। ये घटना तब समय हुई है जब रूसी और चीनी युद्धपोत जापान के उत्तरी तट के पास अभ्यास कर रहे हैं। वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने न्यूयॉर्क में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात की।

बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद