छुटकारा पायें तैलीय त्वचा से
नई दिल्ली। दमकती और खिली-खिली त्वचा भला कौन नहीं चाहता है। स्किन केयर के एक-दो नहीं, बल्कि ढेरों प्रोडक्ट्स आज बाजार में मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल भी खूब किया जा रहा है। ऐसे में समस्या ये रहती है कि कई बार इनसे स्किन पर रिएक्शन हो जाता है, तो कभी इनकी ऊंची कीमतों के कारण इन्हें खरीदना सभी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है। बता दें, अगर आप भी इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, घर पर ही कुछ सिंपल चीजों की मदद से टोनर तैयार करने के बारे में। आइए जानें।
कैसे बनाएं टोनर?
घर पर टोनर बनाने के लिए आपको चाहिए थोड़ा गुलाब जल और एलोवेरा जेल। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें और इसमें इसका दोगुना गुलाब जल डाल दें। इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में भर लें और इसे फ्रिज में रख दें। बता दें, दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर काफी फायदे देखने को मिलते हैं। एक ओर एलोवेरा जहां एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं दूसरी तरफ गुलाब जल चेहरे के पोर्स के लिए काफी बढ़िया होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन डीप क्लीन हो जाती है और कूलिंग इफेक्ट देखने को मिलता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
टोनर इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसे कॉटन पैड या रूई से नहीं बल्कि स्प्रे बॉटल की मदद से लगाएं। इसके बाद स्किन को थपकी दें और इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा की नमी लॉक हो जाती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू