सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी
नई दिल्ली । देश के सराफा बाजारों में चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को सोने के वायदा भाव 73,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव में सुस्ती और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रेक्ट 198 रुपये की गिरावट के साथ 73,298 रुपये के भाव पर खुला। इस समय यह 76 रुपये की गिरावट के साथ 73,420 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 118 रुपये की तेजी के साथ 89,727 रुपये पर खुला। इस समय यह 41 रुपये की तेजी के साथ 89,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम पड़ गए, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। कॉमेक्स पर सोना 2,609.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,608.90 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 3.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,605.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 31.07 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 31.13 डॉलर था। इस समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 31.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान