सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में आया उछाल; जानिए लेटेस्ट प्राइस
विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी 200 रुपये बढ़कर 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
Gold-Silver के लेटेस्ट प्राइस
पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, लगातार चार दिनों की भारी गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में उछाल आया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 200 रुपये बढ़कर 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 350 रुपये गिरकर 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले बंद भाव में यह 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय घरेलू सीमा शुल्क में कमी और वैश्विक प्रभावों को दिया।
ग्लोबल मार्केट की स्थिति
वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स पर सोना 2393 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर कम है। "डॉलर इंडेक्स के साथ-साथ यूएस ट्रेजरी यील्ड के बढ़ने से कॉमेक्स गोल्ड में गिरावट आई। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी मामूली रूप से गिरकर 26.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) द्वारा सोने की खरीद पर लगातार रोक से बुलियन पर दबाव पड़ा, जबकि यह लगातार तीसरा महीना था जब चीनी केंद्रीय बैंक ने कोई सोना नहीं खरीदा।
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड में सुधार के कारण कॉमेक्स गोल्ड (दिसंबर) वायदा मंगलवार को कम हुआ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार