शिक्षकों के सम्मान का भव्य समारोह, 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को अलंकृत किया जाएगा। यह समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रदेश भर के उन शिक्षकों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक नवाचारों और विद्यालयों में बेहतर वातावरण निर्माण में मिसाल कायम की है। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
33 शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि
राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के अंतर्गत प्रदेश भर से चयनित 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक सम्मानित शिक्षक को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र तथा 25,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का विशेष अभिनंदन
समारोह के दौरान विगत वर्ष 2025 में भारत सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से अलंकृत मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों—शीला पटले एवं भेरूलाल औसारा—को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके इन दोनों शिक्षकों को राज्य स्तर पर शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
इन 33 उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान
समारोह में सम्मानित होने वाले चयनित शिक्षकों में पूनम मिश्रा, बिहारी लाल प्रजापति, अरुण कुमार भादे, बलराम अहिरवार, मुकेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार मित्तल, मुकेश कुमार प्रजापति, मनीष तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश नागर, राजेश महेश्वरी, मोहित कुमार गर्ग, पूजा पाण्डेय, सतीश कुमार पाण्डेय, श्वेता तिवारी, शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, रितेश कुमार पथाडे, सुखनंदन साहू, नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार गुप्ता, शिखा शर्मा, महेन्द्र सिंह पवार, ज्योति पाठक, राकेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सोनी, शर्मिला उपाध्याय, रीना देवी कटरे, हेमंत कुमार वैद्य, राकेश कुमार द्विवेदी तथा सीमा परमार शामिल हैं।

बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश