पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत की आशंका
पुणे। महाराष्ट्र के बावधन बुद्रुक इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें तीन लोग मारे गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हिंजवडी पुलिस पहुंची हैं। इमरजेंसी सर्विसेस की स्थिति का आकलन करने और क्रैश में प्रभावित लोगों को निकालने के लिए टीम पहुंची है। पिंपरी चिंचवाड़ के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पुणे जिले में बावधन के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। बता दें कि पिछले महीने भी यहां एक और हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था।
हिंजवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया, बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है, लेकिन हेलीकॉप्टर की सटीक पहचान और स्वामित्व की पुष्टि की जानी बाकी है क्योंकि यह अभी भी आग की लपटों में घिरा हुआ है। पुणे क्रैश का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आसमान से उड़ते-उड़ते हेलिकॉप्टर जमीन पर आकर गिरा। कुछ ग्रामीणों की नजर हेलिकॉप्टर पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाया। हेलिकॉप्टर जमीन पर गिरा और इसमें आग लग गई। तेज आवाजों और धमाकों के साथ कुछ ही देर में हेलिकॉप्टर जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात