दलाई लामा के जन्मदिन पर धर्मशाला पहुंचे हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे
इन दिनों दलाई लामा का 90वां जन्मदिन समारोह धर्मशाला में चल रहा है। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े नामी लोग समाराेह में शामिल हो रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे भी इस खास आयोजन में शामिल हुए।
रिचर्ड ने दलाई लामा का हाथ चूमा
एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में रिचर्ड गेरे दलाई लामा को देखकर खुश और भावुक नजर आए। वह दलाई लामा के करीब जाते हैं और उनका हाथ थामकर चूमते हैं। दलाई लामा भी रिचर्ड को आशीर्वाद देते हैं। थाेड़ी देर दोनों बातचीत करते हैं। फिर रिचर्ड गेरे, दलाई लामा के पीछे रखी सीट पर जाकर बैठे जाते हैं। आगे रिचर्ड दलाई लामा के जन्मदिन समारोह को देखने लगते हैं।
तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हैं रिचर्ड
रिचर्ड गेरे नियमित तौर पर धर्मशाला आते हैं। वह तिब्बती लोगों के मानवाधिकारों के पक्षधर हैं। वह निर्वासित तिब्बती सरकार को समर्थन देते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर इस मुद्दे को उठाते हैं। रिचर्ड गेरे तिब्बत की आजादी समर्थक हैं, इस वजह से चाइना में वह बैन कर दिए गए हैं। उन पर स्थाई प्रतिबंध लगाया गया है।

वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी