2 घंटे में ....जुकरबर्ग को लगा 8,29,03,05,000 रुपए का चूना
मुंबई । मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सर्विसेज 5 मार्च 2024 की रात 9 बजे के आसपास अचानक ठप पड़ गईं। दुनियाभर में हजारों यूजर्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम के काम ना करने की शिकायतें की। लगभग दो घंटे तक ठप रहने के बाद रात 11 बजे के आसपास मेटा की सभी सर्विसेज ने वापस काम करना शुरू कर दिया लेकिन इन दो घंटों में ग्लोबल आउटेज के चलते मेटा के मार्क जुकरबर्ग को करीब 100 मिलियन डॉलर (8,29,03,05,000 रुपए) का नुकसान हुआ है।
मेटा के शेयरों में इसकारण 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने एक्स पर बताया कि मेटा की सर्विसेज किसी तकनीकी खामी के चलते बाधित हुई हैं और बाद में उन्होंने पोस्ट किया कि हमने जल्द से जल्द उन सभी के लिए सर्विसेज वापस चालू कर दी हैं जो आउटेज से प्रभावित थे। इसके साथ ही उन्होंने असुविधा के लिए खेद भी जताया। बता दें कि 2021 में करीब 7 घंटे तक मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया था। हालांकि इस बार आई तकनीकी खामी को मेटा ने दो घंटे में ही दूर कर दिया।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल