लेबनान में इजराइल का हमला जारी, आईडीएफ का दावा
तेलअवीव। इजराइल सेना ने दावा किया है कि हमास में लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ को मार गिराया गया है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा- हमास आतंकवादी संगठन में लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ को इस्राइली वायुसेना के सटीक हमले में मार गिराया गया। इजराइल सेना के अनुसार फतेह शेरिफ लेबनान में हमास की आतंकवादी गतिविधियों को हिजबुल्ला के गुर्गों के साथ मिलकर काम करने के साथ-साथ लेबनान में गुर्गों की भर्ती करने और हथियार हासिल करने के हमास के प्रयासों के लिए जिम्मेदार था।
वहीं आईडीएफ की तरफ से आगे बताया गया कि फतेह शेरिफ एक मान्यता प्राप्त संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी का सदस्य भी था, और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी शिक्षक संघ का प्रमुख था। आईडीएफ और आईएसए ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ काम करना जारी रखेंगे जो इजराइल राज्य के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ