तेजप्रताप के फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान: जेडीयू MLC नीरज कुमार का बयान, लालू कर रहे हैं सिर्फ दिखावटी राजनीति
बिहार: बिहार की सियासत में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बवाल मचा हुआ है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की फेसबुक पर उनके निजी जीवन को लेकर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें बताया गया था कि वे पिछले 12 सालों से शादीशुदा जीवन जी रहे हैं. हालांकि इस पोस्ट के बाद तेज प्रताप यादव की सफाई भी सामने आई थी. उन्होंने कहा था कि उनका सोशल मीडिया हैक कर लिया गया था. पोस्ट के बाद मचे बवाल के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया था. दूसरी तरफ अब सत्ता पक्ष ने तेजप्रताप की सदस्यता समाप्त करने की बात शुरू कर दी है.
लालू यादव की कार्रवाई के बाद बिहार में तेज प्रताप यादव को लेकर सियासत गर्म है. इस मामले में अब जदयू ने भी तंज कसा है. जदयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि तेज प्रताप यादव की पार्टी से सदस्यता लालू यादव खत्म करें. उन्होंने कहा कि लालू सिर्फ तेजप्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई का दिखावा कर रहे हैं. राजद को तेजप्रताप की सदस्यता खत्म कराने के लिए आवेदन देना चाहिए.
भाई की सदस्यता खत्म करें तेजस्वी- जदयू
नीरज कुमार ने लालू यादव से अपनी संपत्ति का बंटवारा करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि बंटवारे के जरिए आप ऐश्वर्या के साथ न्याय करें. लालू और तेजस्वी सिर्फ बिहार में अपना वोट बैंक संभालने के लिए अपने बेटे की बलि लेने का दिखावा कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये राष्ट्रीय जनता दल का आंतरिक मामला है. नीरज ने कहा कि विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव हैं. अगर आप ईमानदारी से कबूल कर रहे हैं तो अपने भाई का सदस्यता खत्म करिए.
तेजप्रताप के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा शुरू
पार्टी से निकाले जाने के बाद एक तरफ जहां पक्ष उनकी सदस्यता खत्म करने की बात कह रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ उनके राजनीतिक भविष्य पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है. सवाल उठ रहे हैं कि पिता की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप आगे क्या करेंगे. कई लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा, तो वहीं कई राजनीतिक जानकारों की मानें तो तेजस्वी के पास अभी कई विकल्प हैं. वे किसी अन्य राजनीतिक दल या फिर अपना भी कोई नया दल बना सकते हैं. फिलहाल पिता की कार्रवाई के बाद से अब तक तेज प्रताप यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है. देखना होगा कि आगे क्या कदम उठाते हैं.

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट पर हाई कोर्ट का शिकंजा, अनुज शर्मा मामले में बड़ा आदेश