'कांटा लगा गर्ल' एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
नई दिल्ली। लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से मशहूर हुई अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। शुरूआती रिपोर्ट्स में उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
खबरों के मुताबिक शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी, तीन अन्य लोगों द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सलमान खान के साथ फिल्म में किया था काम
शेफाली जरीवाला साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा से लोकप्रिय हो गईं थी। जिससे उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' का उपनाम मिला। बाद में उन्होंने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में काम किया इसके साथ ही उन्होंने नच बलिए और बिग बास 13 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया।
गायक मीका सिंह ने जताया शोक
शेफाली के निधन पर शोक जताते हुए गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मैं बहुत ही ज्यादा दुखी, सदमे में और दिल में भारी महसूस कर रहा हूं। हमारी प्यारी स्टार और मेरी प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गईं।
कीकू शारदा ने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट
वहीं कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा ने शेफाली के निधन की खबर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह खबर चौंकाने वाली है। उनके साथ कुछ वेब सीरीज में काम किया, वह ऊर्जा से परिपूर्ण थी। जीवन जीने के उमंग से परिपूर्ण। हमेशा एक बड़ी चमकीली मुस्कान के साथ मिलती थी। आपकी याद आएगी शेफाली, आप बहुत ही खूबसूरत आत्मा थीं। आपकी आत्मा को शांति मिले।
शेफाली के निधन पर शोक जताते हुए गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मैं बहुत ही ज्यादा दुखी, सदमे में और दिल में भारी महसूस कर रहा हूं। हमारी प्यारी स्टार और मेरी प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गईं।

CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया