मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या
आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन सबसे ज्यादा खुशी नजर आईं। वह खुशी से चिल्लाती और ताली बजाती नजर आईं। उनके चेहरे पर हंसी रुक ही नहीं रही थी। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन छा गया है। हर तरफ उनकी मुस्कान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले तक काव्या विवादों में थीं। इंग्लैंड की 'द हंड्रेड'लीग में अपनी टीम में पाकिस्तान के अबरार अहमद को शामिल करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, काफी समय बाद उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी।
काव्या का रिएक्शन उस वक्त देखने लायक था, जब राजस्थान की पारी की पहली गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। जैसे ही शॉर्ट बॉल को वैभव ने हवा में खेला, काव्या भी अपनी कुर्सी से उठ गईं और प्रार्थना करती दिखीं। कैच हो जाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले ही ओवर में दो और विकेट गिर जाने के बाद तो काव्या अपने आसपास वालों के साथ जश्न मनाती दिखीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनपर चुटकी भी ली है। एक ने लिखा, 'काव्या मारन का रिएक्शन, जब उन्हें समझ आ गया कि लोग उनके पाकिस्तान प्रेम को भूल चुके हैं।' इसके साथ जो वीडियो एम्बेड है, वह वैभव के आउट होने के दौरान का है।
काव्या अभिषेक के खाता खोले बिना आउट होने पर नाराज भी दिखी थीं। हालांकि, ईशान किशन की तूफानी पारी ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी थी। फैंस ने इस पर भी चुटकी ली। एक सोशल मीडिया यूजर ने ईशान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ उनकी तस्वीर और काव्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अदिति ईशान को इस औरत (काव्या) से बचा लो। कहीं आज काव्या ईशान को प्रपोज न कर दे।' जीत के बाद भी काव्या काफी खुश दिखीं। एक फैन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया। काव्या फैंस से इंटरैक्ट भी करती दिखीं।
इस मैच में ग्लैमर का तड़का भी दिखा। कैमरामैन ने फिर नाराज नहीं किया और कई मिस्ट्री गर्ल भी निकलकर सामने आईं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी हर बार की तरह सनराइजर्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे। जीत के बाद उनके चेहरे पर भी खुशी थी। मैच की बात करें तो सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान की पारी 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। डोनोवन फरेरा ने 44 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 69 रन और रवींद्र जडेजा ने 32 गेंद में पांच चौके की मदद से 45 रन बनाए। सनराइजर्स की ओर से डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने चार-चार विकेट लिए। इस जीत के साथ सनराइजर्स की टॉप-4 में एंट्री हो गई। टीम ने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीन में हार मिली है। उसके चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.576 है। उसका अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से है।

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने