मेक्सिको : चिकोमुसेलो शहर में सामूहिक गोलीबारी से 11 लोगों की मौत
दक्षिणी मेक्सिको राज्य चियापास के चिकोमुसेलो शहर में ताबड़तोड़ सामूहिक गोलीबारी हुई। मंगलवार को हुए इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।बता दें कि यह क्षेत्र प्रवासियों और नशीली दवाओं की तस्करी के लिए जाना जाता है। हाल के महीनों में कार्टेल टर्फ लड़ाई से यह क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। दरअसल, मोरेलिया की टाउनशिप और बाहरी बस्ती, ग्वाटेमाला के साथ मेक्सिको की सीमा के पास एक कम आबादी वाला क्षेत्र है। सोमवार को भी इस क्षेत्र में ड्रग कार्टेल के बीच टकराव हुआ था।चियापास के सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसा बढ़ती जा रही है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी सिनालोआ और जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल क्षेत्र के लिए लड़ाई कर रहे हैं। इसके कारण हजारों लोग विस्थापित हुए हैं क्योंकि कार्टेल प्रवासी, नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी के मार्गों को नियंत्रित करने और स्थानीय लोगों को जबरन भर्ती करने के लिए काम करते हैं।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स