मशरूम मसाला
अगर आप रोज़ की सब्जियों से ऊब गए हैं और कुछ चटपटा सा खाना चाहते हैं. तो आज की हमारी रेसिपी आपके लिए उत्तम है. आज हम बनाने जा रहे हैं मशरूम मसाला करी. इसे हम रेस्टोरेंट के स्टाइल में बनाएँगे और इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. तो आप भी इस आसान विधि के साथ मशरूम मसाला करी बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.
मशरूम मसाला करी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Mushroom Masala Curry
मशरुम - Mushroom - 1 पेक, 200 ग्राम
तेल - Oil - 2-3 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - Dry Fenugreek - 1 बड़े चम्मच
टमाटर - Tomato - 2 (150 ग्राम)
हरी मिर्च - Green Chilli - 1
अदरक - Ginger - ½ इंच
काजू - Cashews - 10-11
कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1.5 छोटी चम्मच
मलाई - Fresh Malai or Fresh Cream - ¼ कप
नमक - Salt - ¾ छोटी चम्मच
धनिया पत्ता - Coriander Leaves - 2-3 बड़े चम्मच
मैगी मसाला-ए-मैजिक - Maggi Masala-e-Magic - 1 सैशे
मशरूम मसाला करी बनाने की विधि Process of making Mushroom Masala Curry
200 ग्राम मशरूम को अच्छे से धो कर निकाल लीजिए, इन्हें ज़्यादा पानी में नहीं रखना है क्योंकी ये फूलने लगते हैं. इन्हें कपड़े से अच्छे से पोंछिए, फिर नीचे का डंठल हटा कर मशरूम के स्लाइस काटिए. कढ़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. फ्लेम धीमी करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच जीरा, ½ छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (हथेली में मसल कर डंठल हटा कर) डालिए. इन्हें हल्का सा भूनिए.
फिर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक-काजू का पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक और 10-12 काजू) डालिए. फिर इन्हें मिला कर इसमें 1.5 छोटी चम्मच क्श्मीरी लाल मिर्च डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर तेल छोड़ने तक भूनिए.
भुन जाने पर इसमें ¼ कप फ्रेश मलाई डाल कर मिलाते हुए मसाले को वापस तेल छोड़ने तक भूनिए. फिर इसमें कटे हुए मशरूम, ¾ छोटी चम्मच नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डालिए. इन्हें अच्छे से मिलाते हुए 1-2 मिनट पकाएं, फिर इसमें ½ कप पानी डाल कर ढक कर 3-4 मिनट पकाएं.
समय पूरा होने पर इसमें मैगी मसाला-ए-मैजिक का एक सैशे डालिए. इसे अच्छे से मिला कर सब्जी को ढक कर 2 मिनट पकाएं. समय पूरा होने पर मशरूम मसाला करी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे रोटी, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन