अब रवींद्रन संभालेंगे बायजू का कामकाज
नई दिल्ली । शिक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न के संस्थापक बायजू रवींद्रन कंपनी के कामकाज संभालेंगे। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्जुन मोहन के इस्तीफे के बाद यह फैसला किया गया। थिंक एंड लर्न के पास बायजू ब्रांड का स्वामित्व है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बायजू रवीन्द्रन कंपनी के दैनिक परिचालन को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे। मोहन अब एक बाहरी सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। बदलाव के इस चरण में कंपनी तथा उसके संस्थापकों को शिक्षण प्रौद्योगिकी को लेकर अपनी विशेषज्ञता के जरिए मार्गदर्शन देंगे।

कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया