भारतीय रेस्तरां प्रबंधक की हत्या में पाकिस्तानी को उम्रकैद
लंदन। इसी साल 14 फरवरी को दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के रीडिंग में साइकिल से घर लौटने के दौरान, रेस्तरां प्रबंधक को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में पाकिस्तानी नागरिक शाजेब खालिद को आरोपी पाया गया था। इसके बाद ब्रिटेन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। रीडिंग क्राउन अदालत में सुनवाई के बाद भारतीय मूल के 36 वर्षीय विग्नेश पट्टाभिरामन की हत्या के मामले में पिछले महीने इस पाकिस्तानी नागरिक को दोषी करार दिया गया था और इस सप्ताह की शुरुआत में अदालत ने उसे सजा सुनाई गई है।
ब्रिटेन में भारतीय मूल के रेस्तरां संचालक की हत्या करने के जुर्म में एक पाकिस्तानी नागरिक को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। ब्रिटेन की कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल के 25 वर्षीय व्यक्ति को यह सजा दी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी नागरिक ने एक भारतीय रेस्तरां प्रबंधक की हत्या कर दी थी। अब कोर्ट ने इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।भारतीय मूल के नागरिक की कार से टक्कर मार कर हत्या करने वाली पाकिस्तानी को उम्र कैद की सजा मिलने से जांच अधिकारी भी खुश नजर आ रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ