पीएम मोदी की दमोह में आज चुनावी सभा
भोपाल । अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण की सीटों पर फोकस कर लिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को दमोह आएंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे यहां से जबलपुर रवाना होंगे। जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिन में चौथी बार मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रहे है। इससे पहले प्रधानमंत्री 7 अप्रैल को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के पक्ष में रोड शो से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके है। इसके बाद 9 अप्रैल को पीएम ने बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के लिए जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री अभी तक पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आ रहे है।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली