पीएम ट्रूडो ने कहा, सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी
ओटावा । कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला फिर उठा है। निज्जर की हत्या पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान सामने आया है। दरअसल, कनाडा में चुनावी प्रक्रिया में विदेशी हस्तक्षेप की जांच चल रही है। इस मामले में पीएम ट्रूडो ने गवाही दी है। ट्रूडो ने कहा कि सरकार कनाडाई लोगों की सुरक्षा के मुद्दे हमेशा से दृढ़ता के साथ खड़ी रही और खालिस्तान समर्थक निज्जर की हत्या की बात को उठाकर यह साबित भी किया।
क्यूबेक न्यायाधीश मैरी-जोसी हॉग की अध्यक्षता वाले विदेशी हस्तक्षेप आयोग की सुनवाई के दौरान, ट्रूडो ने देश की पिछली कंजर्वेटिव सरकार पर वर्तमान भारत सरकार के साथ नरम रुख रखने का आरोप लगाया। ट्रूडो ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा कनाडा में अल्पसंख्यकों और अल्पसंख्यकों के बोलने के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी रही है, भले ही इससे विदेशों में बैठे उनके देश के लोग ही चिढ़ रहे हों।
कनाडा की राजनीति में विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच कई मीडिया रिपोर्टों के बाद शुरू हुई, जिनमें लीक हुए दस्तावेज़ों का हवाला दिया गया था। कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) के दस्तावेज में कहा गया है कि चीन ने पिछले दो संघीय चुनावों में गुप्त और भ्रामक हस्तक्षेप किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित