चॉकलेट डे पर पार्टनर के लिए तैयार करें कुकीज
हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बेहद खास होता है। इस दिन अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए लोग कई काम करते हैं। बहुत से लोग अपने पार्टनर को डेट पर ले जाते हैं, और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग अपने पार्टनर को अपने हाथ से कुछ बनाकर खिलाते हैं।वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं ताकि उनके प्यार की मिठास इस चॉकलेट की तरह बनी रहे।अगर आपके पार्टनर को भी चॉकलेट खाना पसंद है, लेकिन आप उनके चॉकलेट डे को और खास बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के लिए पहले से ही चॉकलेट कुकीज तैयार करके रख सकते हैं। पहले से तैयार की हुई कुकीज अपने पार्टनर को चॉकलेट डे के दिन देकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं।
कुकीज बनाने का सामान
1 कप मैदा
1/2 कप बटर
1/2 कप चीनी
1/4 कप कॉको पाउडर
1/4 छोटी चम्मच वैनिला एसेंस
1/4 कप दूध
विधि
घर पर चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले बटर को एक बड़े कटोरे में पिघला लें। इसके बाद चीनी को बटर में डालें और अच्छे से मिला लें, ताकि ये आपस में अच्छी तरह से घुल जाएं। अब इसमें वैनिला एसेंस डालें और फिर से अच्छे से मिला लें।अब इसमें मैदा और कॉको पाउडर डालें। इसको सही तरह से मिक्स करते हुए इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। जब दूध अच्छी तरह से मिल जाए तो इसके आटे की तरह गूंथ लें।ध्यान रखें कि ये मिश्रण ज्यादा पतला या ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। मिश्रण तैयार होने के बाद इसकी लोई बनाएं और मनपसंद आकार दें।इसे आप चॉकलेट डे के लिए तैयार कर रहे हैं तो इसके लिए आप इन कुकीज को दिल का आकार दे सकते हैं। कुकीज को आकार देने के बाद माइक्रोवेव की ट्रे पर बैकिंग पेपर बिछाकर उसमें तैयार की गई कुकीज रखें।इसके बाद प्रीहीट किए गए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर इन्हें 12-15 मिनट के लिए बेक करें। बेक होने पर कुकीज को ठंडा होने दें और फिर इसे स्टोर करके रख लें।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन