रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
रायपुर: रायपुर पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अपराध एवं सायबर यूनिट को नशीली दवाओं के कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अपराध एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबिर लगाकर, पेट्रोलिंग कर एवं सूचना संकलन कर नशीली दवाओं के कारोबारियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
तिल्दा नेवरा क्षेत्र स्थित ग्राम कुंदरू में अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं सायबर यूनिट एवं तिल्दा नेवरा थाने की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई तथा मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये से मेल खाते आरोपी को चिन्हांकित कर ग्राम कुंदरू एवं जलसो के मध्य बांध के सामने पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पन्ना लाल पारधी निवासी तिल्दा नेवरा बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बोरे की तलाशी लेने पर बोरे में गांजा पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी पन्ना लाल पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 124/25 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी पन्ना लाल पारधी थाना तिल्दा नेवरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें आरोपी जेल भी जा चुका है।

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम