राजस्थान रॉयल्स के कामरान खान ने IPL से लिया संन्यास
राजस्थान रॉयल्स के पूर्व गेंदबाज कामरान खान ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. कामरान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है. इस स्टोरी में उन्होंने लिखा है- गुडबॉय आईपीएल और वह खेल जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं. इस खेल ने मुझे सबकुछ दिया, मैं अपने कोचों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, साथ ही स्वर्गीय शेन वॉर्न सर का... वह आगे लिखते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया, फैमली और अपने दोस्तों का शुक्रगुजार हूं. बहरहाल, इस तरह कामरान खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है.
इन टीमों के लिए खेले कामरान खान...
आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था. शेन वॉर्न की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का टाइटल अपने नाम किया था. कामरान खान ने इसी टीम के लिए 2009 में डेब्यू मैच खेला. राजस्थान रॉयल्स के बाद कामरान खान पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेले. बहरहाल, अब इस खिलाड़ी ने अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. दरअसल, पिछले लंबे वक्त से कामरान खान आईपीएल और क्रिकेट से दूर थे. आखिरकार, इस तेज गेंदबाज ने अधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट का एलान कर दिया है.
ऐसा रहा कामरान खान का आईपीएल करियर
कामरान खान के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी को बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले. आईपीएल के 9 मैचों में कामरान खान ने 8.4 की इकॉनमी और 24.89 की एवरेज से 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आईपीएल में कामरान खान राजस्थान रॉयल्स के अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेले. बताते चलें कि शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 अपने नाम किया था. हालांकि, इसके बाद 16 साल बीत गए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है. इस सीजन संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स क्वॉलीफायर तक पहुंची, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि