रीवा में 12 करोड़ का चावल घोटाला : 3 अधिकारी निलंबित
रीवा । रीवा में 12 करोड़ का चावल घोटाला तीन अधिकारी निलंबितरीवा में 12 करोड़ रुपये से अधिक के चावल घोटाले का मामला सामने आया है, जिसके बाद एक अधिकारी और एक मिलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस मामले में तीन अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।घोटाले की जानकारी के अनुसार, लगभग 96 हजार क्विंटल चावल की हेरा-फेरी की गई है। जिस चिट्ठी के आधार पर चावल जमा कराया गया था, वह गलत तरीके से बनाई गई थी, जिसमें एक मिलर की भूमिका भी सामने आई है।रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस मामले की जांच के लिए एक दल का गठन किया, जिसमें जिला खाद्य अधिकारी और जिला आपूर्ति निगम के अधिकारी शामिल थे। जांच में डिप्टी सीएम के पूर्व पी.ए. का नाम भी सामने आया है, जिससे पूरे मामले में हड़कंप मच गया है।इस घोटाले का पर्दाफाश करते हुए कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें धान और चावल से जुड़े बड़े घोटाले की जानकारी दी गई। यह खेल लंबे समय से चल रहा था और इसमें कई बड़े नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।वर्तमान में एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन द्वारा जांच जारी है और जो चावल एफसीआई में जमा होना था, वह अन्य गोदामों में पाया जा रहा है, जिसे जब्त किया जा रहा है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश