Rishabh Pant सबसे बुरे समय को याद करते हुए भावुक हुए
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय के बारे में खुलासा किया। ऋषभ पंत ने हाल ही में शिखर धवन के नए शो 'धवन करेंगे' में शिरकत की थी। 26 साल के पंत ने इस दौरान गंभीर कार दुर्घटना के बाद असहनीय दर्द झेलने के बारे में खुलकर बताया। ऋषभ पंत को कई फ्रैक्चर हुए, लिगामेंट के लिए उन्हें घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा। यह चोटें उनके करियर के लिए भयावह थी, लेकिन उन्होंने हाल ही में 15 महीने के अंतराल के बाद आईपीएल 2024 में वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया।
ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा
ऋषभ पंत ने चोट के बाद के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ''चोट से उबरने के लिए आत्म निर्भरता और आत्म विश्वास बहुत जरूरी है क्योंकि आपके आस-पास लोग सभी तरह की बातें करते हैं। व्यक्तिगत रूप से आपको सोचना रहता है कि आपके लिए क्या बेहतर है। कार एक्सीडेंट मेरे लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव रहा। जब मेरी आंख खुली तो मुझे विश्वास नहीं था कि जी पाऊंगा। मगर भगवान ने मुझे बचा लिया।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैंने दो महीने तक ब्रश भी नहीं किया था। करीब छह से सात महीने तक मैंने असहनीय दर्द सहा। मैं एयरपोर्ट नहीं जाना चाहता था क्योंकि व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने में हिचकिचाहट होती थी। अब जब मैंने क्रिकेट में वापसी की है, तो दबाव से ज्यादा मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मुझे महसूस होता है कि यह दूसरी जिंदगी की तरह है। मैं उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ा घबराया हुआ हूं।''
पंत का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन
बता दें कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया। उन्होंने 13 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 446 रन बनाए। पंत की औसत 40.55 की रही जबकि स्ट्राइक रेट 155.40 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88* रन रहा। पंत भले ही दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सके, लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन से फैंस बेहद खुश हुए। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय फैंस को पंत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी