आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल के शेयर गिरे
नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद तेल बाजार कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। बीएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शेयर 8.10 प्रतिशत गिरकर 459.60 रुपये पर आ गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) का शेयर 6.80 प्रतिशत गिरकर 158.40 रुपये पर और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का शेयर 6.37 प्रतिशत गिरकर 570.20 रुपये पर आ गया। इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। सार्वजनिक क्षेत्र के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 96.72 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत अब 89.62 रुपये के बजाय 87.62 रुपये प्रति लीटर होगी। शेयर बाजार में बीएसई बेंचमार्क 529 अंक की गिरावट के साथ 72,568.28 पर कारोबार कर रहा था।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान