Shefali Jariwala की मौत से टूटे पति Parag Tyagi
नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के लिए बीती रात एक बुरी खबर लेकर आई जिसने हर किसी को दंग कर दिया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहीं शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वह सिर्फ 42 साल की थीं। उनके निधन से न केवल सेलेब्स बल्कि उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए हैं। उनका परिवार शेफाली के जाने से एकदम टूट गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात को शेफाली जरीवाला को कार्डियाक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। अब अस्पताल के बाहर उनके पति और परिवार वाले स्पॉट हुए।
बीवी की मौत से टूटे पराग त्यागी
शेफाली जरीवाला के पति और एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी की मौत से एकदम बिखर गए हैं। आधी रात को अभिनेता अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। गाड़ी में बैठे घबराए, कंप-कंपाते हाथ और अपनी आंखों को छुपाना... वीडियो में पराग अपनी बीवी की मौत से गहरे सदमे में दिखाई दे रहे हैं।
शेफाली की मां का रो-रोकर बुरा हाल
अस्पताल से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उनके परिवार वाले बुरी तरह टूटे हुए दिख रहे हैं। एक गाड़ी में शेफाली की मां बैठी हुई हैं जो एकदम बदहवास हालत में बिलख-बिलखकर रो रही हैं। बेटी के जाने से वह बहुत गमगीन दिखीं। उनकी मां को रिश्तेदार संभालते हुए दिखाई दिए।
शेफाली जरीवाला टीवी और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उन्हें कांटा लगा सॉन्ग से पॉपुलैरिटी मिली थी। फिर वह सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आई थीं। वह बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, उनके पति पराग त्यागी भी टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं जो पवित्र रिश्ता और ब्रह्मराक्षस शोज में काम कर चुके हैं।

CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया