बंगाल क्रिकेट टीम से दोबारा खेलने की अटकलें
कोलकाता। विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के घर जाकर उनसे मुलाकात की, जिसके बाद उनकी बंगाल रणजी टीम में वापसी की अटकलें हैं। मालूम हो कि रिद्धिमान दो साल बंगाल छोड़कर त्रिपुरा की टीम में शामिल हो गए थे। कहा जा रहा है कि बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक अधिकारी से मतभेद के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया था। तब से रिद्धिमान वहीं रह रहे थे लेकिन अब वे वापस कोलकाता लौट आए हैं। सौरव के आमंत्रण पर वे उनके घर पहुंचे। सूत्रों से पता चला है कि उनकी सौरव से बंगाल टीम की ओर से खेलने को लेकर बातचीत हुई है। सबकुछ ठीक रहा तो रिद्धिमान को आने वाले दिनों में बंगाल की ओर से खेलता देखा जा सकता है। मालूम हो कि इस समय कैब के अध्यक्ष सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली हैं।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका