केरल में बर्ड फ्लू फैलने से मचा हडक़ंप
अलाप्पुझा। केरल के अलाप्पुझा जिले में दो स्थानों पर बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिली। जिसके बाद इलाके में हडक़ंप मच गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 के एक क्षेत्र और चेरुथाना ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के एक अन्य क्षेत्र में पाली गई बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाने वाले बत्तखों के नमूनों को परीक्षण के लिए भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे जाने के बाद बीमारी की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। ऐसे में भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां पक्षी मिले हैं वहां से एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया है।
अधिकारी ने कहा, एक रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग द्वारा संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी। जिला प्रशासन ने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।

महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम