एमपी लोक सेवा आयोग के सामने छात्रों ने रखी ये मांग
इंदौर। मध्य प्रदेश सेवा परीक्षा-2023 के प्रारंभिक दौर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के एक समूह ने मुख्य परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए इंदौर में एमपीपीएससी मुख्यालय के बाहर आंदोलन कर रहे हैं। सभी छात्र सर्द रात में अपनी मांगो को लेकर सड़क पर सोने को मजबूर दिखे ताकि उन्हें तैयारी के लिए अधिक समय मिल सके। अभ्यर्थियों ने सोमवार दोपहर यहां मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया।प्रदर्शनकारियों ने एमपीपीएससी मुख्यालय के सामने सड़क पर अपना बिस्तर बिछा दिया। उन्हें अलाव जलाकर और रात के दौरान भक्ति गीत गाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने एमपीपीएससी मुख्यालय के सामने सड़क पर अपना बिस्तर डालकर रात बिताई। छात्रों ने रात के समय अलाव जलाकर और भक्ति गीत गाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते देखा गया।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आकाश पाठक ने कहा, "राज्य सेवा परीक्षा 2023 (एमपीपीएससी द्वारा आयोजित) के प्रारंभिक दौर का परिणाम 18 जनवरी को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च तक निर्धारित की गई है। एमपीपीएससी ने हमें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया है।"

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन