दिल तोड़ने वाली थी लॉर्ड्स की हार, मोहम्मद सिराज ने साझा की अपनी पीड़ा
नई दिल्ली : भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में सिर्फ 22 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के काफी करीब आ गई थी। इंग्लैंड ने भारत को 193 रन का टारगेट दिया था। उसके बाद भारत के 7 विकेट सिर्फ 82 रन पर गिर गए थे। इसके बाद भारत के निचले बल्लेबाजी क्रम ने रविंद्र जडेजा का साथ देने की पूरी कोशिश की। खासकर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने। दोनों मिलकर कुल 84 बॉल फेस की थी।
भारतीय टीम संघर्ष करते-करते 170 रन तक पहुंच गई थी। लेकिन, इसके बाद सिराज ने एक बॉल पर डिफेंस किया, जो टप्पा खाकर उनके स्टंप्स में घुस गई। इसके बाद सिराज टूट के बिखर गए थे। वह मैदान पर ही बैठ गए थे। वहीं अब मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले सिराज ने लॉर्ड्स में मिली इस हार पर बयान दिया है।
22 रन की हार दिल तोड़ने वाली थी
मोहम्मद सिराज ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने 2021 में भी आखिरी विकेट लिया था। मैं बहुत भावुक इंसान हूं। स्कोर 2-1 हो सकता था। जड्डू भाई ने बहुत संघर्ष किया। लेकिन फिर मैंने खुद से कहा कि सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है और मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम करूंगा। हमने ऑस्ट्रेलिया के बाद से अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत करना जारी रखा। 22 रन की हार दिल तोड़ने वाली थी।'
23 जुलाई से शुरू होगा मैनचेस्टर टेस्ट
23 जुलाई यानी बुधवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। बता दें कि मोहम्मद सिराज भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही इस टेस्ट सीरीज में हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट में 13 विकेट लिए हैं। सिराज ने कुल 654 गेंद अब तक इस सीरीज में फेंकी हैं।

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से