ये मेरी आवाज नहीं, ऑनलाइन सेफ रहें: प्रियंका चोपड़ा
मुंबई। हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के सामने एक मामला सामने आया, जब सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक बयान वायरल हो रहा था, जिसमें कथित तौर पर लिखा था कि “वर्जिन वाइफ की खोज मत करो, ऐसी लड़की को चुनो जिसमें अच्छे मैनर्स हों।
वर्जिनिटी एक रात में चली जाती है, लेकिन मैनर्स हमेशा रहते हैं।” इस फर्जी पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और इसे पूरी तरह गलत बताते हुए सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “ये मैंने नहीं कहा है, ना ही ये मेरी आवाज है। सिर्फ इसलिए कि ये ऑनलाइन है, इसका ये मतलब नहीं कि ये सच है।” उन्होंने आगे कहा कि आज के डिजिटल दौर में फेक कंटेंट बनाना बहुत आसान हो गया है, इसलिए जरूरी है कि लोग ऐसी चीजों को आंख बंद करके सच न मानें। प्रियंका ने अपने फॉलोअर्स और फैन्स को आगाह किया कि किसी भी ऑनलाइन जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता को जरूर जांचें और हमेशा इंटरनेट पर सुरक्षित रहने की कोशिश करें। प्रियंका का यह रिएक्शन न केवल उनकी जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर गलत जानकारी किस हद तक फैल सकती है और कैसे सेलेब्रिटीज को इससे जूझना पड़ता है।
अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एस.एस. राजामौली की अगली मेगा-प्रोजेक्ट में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू दिखाई देंगे। इन दिनों प्रियंका फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और दुनियाभर में अपने काम और बेबाक अंदाज़ के लिए सराही जा रही हैं। बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा सेलेब्रिटीज में से हैं, जो खुद से जुड़ी झूठी या भ्रामक जानकारी को नजरअंदाज नहीं करतीं, बल्कि उनका जवाब भी देती है।

CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया