भारत में अवैध तरीके से रह रहे दो बांग्लादेशी युवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
असम पुलिस ने सोमवार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। दरअसल, ये दोनों एक आतंकवादी संगठन अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से संबंध रखते हैं। इन दोनों की पहचान अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के 30 वर्षीय बहार मिया और 40 वर्षीय रेयरली मिया के तौर पर की गई है।ये दोनों आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और भारत में बिना पासपोर्ट के अवैध तरीके से रह रहे थे। असम में आतंकी नेटवर्क फैलाने के लिए भारतीय दस्तावेज हासिल कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि वे युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "ये दोनों असम में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से रह रहे थे।" उनके पास से आधार और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव